सोमवार, 20 जुलाई 2015

कवि और कबीर का भेद -

।। ओ३म ।।
अग्निनाग्निः समिध्यते कविर्गृहपतिर्युवा।
हव्यवावाड्जुह्वास्यः।।
(ऋग्वेद 1.12.6)
प्रथमाश्रम में अपने में ज्ञान को समिद्ध करते हुए हम द्वितीयाश्रम में उत्तम गृहपति बने। वानप्रस्थ बनकर यज्ञो का वहन करते हुए तुरियाश्रम में ज्ञान का प्रसार करने वाले बने।
नमस्ते मित्रो - आज का विषय
कवि और कबीर का भेद -
वेदो में प्रयुक्त कवि शब्द एक अलंकार है - किसी प्राणी का नाम नहीं, क्योंकि विद्याओ के सूक्ष्म तत्वों के दृष्टा, को कवि कहते हैं - इस कारण ये अलंकार ऋषियों के लिए भी प्रयुक्त होता है और समस्त विद्या (वेदो का ज्ञान) देने वाला ईश्वर भी अलंकार रूप से कवि नाम पुकारा जा सकता है।
क्योंकि ये एक अलंकार है इससे किसी व्यक्ति प्राणी का नाम समझना एक भूल है

कुछ शास्त्रोक्त प्रमाण दिए जाते हैं -
कवि शब्द की व्युत्पत्ति : कविः शब्द 'कु-शब्दे' (अदादि) धातु से 'अच इ:' (उणादि 4.139) सूत्र से 'इ:' प्रत्यय लगने से बनता है। इसकी निरुक्ति है :
'क्रांतदर्शनाः क्रांतप्रज्ञा वा विद्वांसः (ऋ० द० ऋ० भू०)
"कविः क्रांतदर्शनो भवति" (निरुक्त 12.13)
इस प्रकार विद्याओ के सूक्ष्म तत्वों का दृष्टा, बहुश्रुत ऋषि व्यक्ति कवि होता है।
इसे "अनुचान" भी इस प्रसंग में कहा है [2.129] ब्राह्मणो में भी कवि के इस अर्थ पर प्रकाश डाला है -
"ये वा अनूचानास्ते कवयः" (ऐ० 2.2)
"एते वै काव्यो यदृश्यः" (श० 1.4.2.8)
"ये विद्वांसस्ते कवयः" (7.2.2.4)
शुश्रुवांसो वै कवयः (तै० 3.2.2.3)
अतः इन प्रमाणों से सिद्ध हुआ की वेदो में प्रयुक्त "कवि" शब्द एक अलंकार है - जहाँ जहाँ भी जिस जिस वेद मन्त्र में कवि शब्द प्रयुक्त हुआ है उसका अर्थ अलंकार से ही लेना उचित होगा, बाकी मूढ़ लोगो को बुद्धि तो खुद "कबीर" भी ना दे पाये देखिये कबीर ने अपने ग्रंथो में क्या लिखा है :
कबीर जी परमात्मा को सर्वव्यापक मानते हैं। कबीर जी के कुछ वचन देखे :
स्वयं संत कबीर दास जी ने भी ईश्वर को सर्वव्यापक माना है। (गुरु ग्रन्थ पृष्ठ 855)
कहु कबीर मेरे माधवा तू सरब बिआपी ॥
सरब बिआपी = सर्वव्यापी
कबीर जी कह रहे हैं की हे मेरे परमात्मा तू सर्वव्यापी है।
तुम समसरि नाही दइआलु मोहि समसरि पापी॥
तुम्हारे सामान कोई दयालु नहीं है, और मेरे सामान कोई पापी नहीं है।
कबीर जी ब्रह्म का अर्थ परमात्मा लेते है काल नहीं
कबीरा मनु सीतलु भइआ पाइआ ब्रहम गिआनु ॥ (गुरु ग्रन्थ पृष्ठ 1373)
ब्रहम बिंदु ते सभ उतपाती ॥१॥
सभी की उत्पत्ति ब्रह्म अर्थात ईश्वर से होती है। (गुरु ग्रन्थ पृष्ठ 324)
अब जब कबीर जी भी ईश्वर अर्थात ब्रह्म से सभी की उत्पत्ति मानते हैं ऐसा लिखते भी हैं

लौटो वेदो की और।
नमस्ते


सुनील भगत 

कोई टिप्पणी नहीं: