शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2015

जले हुए पर तुरंत आराम दिलाएंगी घर की ये 7 चीजें, निशान भी छूमंतर

१- जले पर एलोवेरा लगाने से आराम मिलता है। इसे सीधा उस जगह लगाएं जहां जला हो। इससे जली हुई त्वचा को ठंडक मिलेगी। ताजा एलोवेरा इस्तेमाल करने से न सिर्फ ठंडक मिलती है बल्कि जलने के निशान भी नहीं पड़ते।






२- केले के छिलके को जले हुई त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है। इसे तब तक लगा कर रखें जब तक त्वचा काली न पड़ जाए।

३- कच्चे शहद को जले हुए पर लगाने से दाग भी नहीं पड़ते। इसमें एंटीसेप्टिक के गुण होते हैं।

४- दही भी इसमें मददगार है। लेकिन इसे तुरंत नहीं बल्कि जलने के 30 मिनट बाद लगाएं।

५- सिरका को पतला कर के उसमें कपड़ा भिगो कर जले हुई जगह पर लगाएं। अगर दर्द फिर बढ़ जाए तो फिर इसे दोहराएं।

६- जैतून का तेल भी जले हुए पर राहत देता है। इसे भी आजमा सकते हैं।

७- लैवेंडर के तेल को पतला कर के इस्तेमाल करें। एलोवेरा और लैवेंडर का मिश्रण असरदार साबित होगा।

सुनील भगत    

कोई टिप्पणी नहीं: